पाटन। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा अभ्युदय समिति, पाटन द्वारा कैरियर गाइडेंस महाकुंभ 2.0 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में CGPSC के टॉपर्स और वरिष्ठ अधिकारी विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन, संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
यह दूसरा अवसर होगा जब CGPSC के 4 टॉपर्स सहित 20 से अधिक अधिकारी एक ही मंच पर युवाओं को सफलता के मंत्र देंगे। आमतौर पर बड़े शहरों में ऐसे आयोजनों के लिए छात्रों को 500 से 2000 रुपये तक शुल्क देना पड़ता है, लेकिन पाटन के युवाओं द्वारा पाटन के ही युवाओं के लिए यह आयोजन पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके और वे सरकारी सेवाओं में चयनित हो सकें।
11 जनवरी को होगा आयोजन
CGPSC की तैयारी कर रहे एवं करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह कैरियर गाइडेंस महाकुंभ (संस्करण 2.0)
रविवार, 11 जनवरी 2026 को
स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
प्रथम वर्ष की ऐतिहासिक सफलता के बाद आयोजित इस दूसरे संस्करण में युवाओं को सिविल सेवा टॉपर्स से प्रत्यक्ष संवाद का निःशुल्क अवसर मिलेगा।
CGPSC टॉपर्स देंगे सफलता का मार्गदर्शन
कैरियर गाइडेंस महाकुंभ में निम्न अधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन करेंगे—
- देवेश प्रसाद साहू – 1st Rank, CGPSC (डिप्टी कलेक्टर)
- स्वप्निल वर्मा – 2nd Rank, CGPSC (डिप्टी कलेक्टर)
- यशवंत कुमार देवांगन – 3rd Rank, CGPSC (डिप्टी कलेक्टर)
- पोलेश्वर साहू – 4th Rank, CGPSC (डिप्टी कलेक्टर)
- साक्षी वर्मा – 16th Rank, CGPSC (DSP)
- यामिनी सिदार – 37th Rank, CGPSC (DSP)
- मोनिका वर्मा – 78th Rank, CGPSC (राज्य कर निरीक्षक)
पाटन गौरव के रूप में चयनित युवा भी होंगे शामिल
CGPSC में पाटन क्षेत्र से चयनित अधिकारी विशिष्ट अतिथि (पाटन गौरव) के रूप में मंचासीन रहेंगे—
- राजेश साहू – 18th Rank, CGPSC (DSP)
- योगेन्द्र निर्मल – 32nd Rank, CGPSC (नायब तहसीलदार)
- अमन कुमार वर्मा – 35th Rank, CGPSC (अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी)
- आदित्य चंद्राकर – 46th Rank, CGPSC (अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी)
- अपूर्व मिश्रा – 98th Rank, CGPSC (राज्य कर निरीक्षक)
वरिष्ठ अधिकारी भी करेंगे मार्गदर्शन
अपनी गरिमामयी उपस्थिति से—
- दानेश्वर साहू – DSP, दुर्ग
- शैलेन्द्र बांधे – राज्य कर सहायक आयुक्त
- सौरभ जाम्बूलकर – सहकारी निरीक्षक
- नागेश साहू – सहकारी निरीक्षक
- शिवम देवांगन – सहकारी निरीक्षक
युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे।
अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता की अपील
आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कैरियर गाइडेंस महाकुंभ को लेकर पाटन क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
📞 जानकारी हेतु संपर्क करें:
8878112411 | 9630520659 | 8305904437 | 9907222372 | 7247493500





