July 27, 2026

सीबीडीटी ने 18 नए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त किए, सीजी-एमपी सर्किल को मिला अलग प्रभार

रायपुर। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने देशभर में 18 नए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (प्रीसीसीआईटी) की नियुक्ति की है। इस फेरबदल के तहत छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सर्किल में भी अहम बदलाव किया गया है।

अब तक यह सर्किल दोहरे प्रभार में संचालित हो रहा था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इसे अलग से प्रभार सौंप दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार मोना मोहंती को छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की नई प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सुमित कुमार जनवरी माह से इस सर्किल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। नई नियुक्ति के बाद अब क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों के संचालन में स्पष्टता और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।