रायपुर। केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए बड़ा निर्णय लिया है। Amit Shah की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड, बादल फटने, भूस्खलन और चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ जैसी आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लिए 1,912.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है।
इस निर्णय के तहत Chhattisgarh को 15.70 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गई इस अतिरिक्त सहायता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।
NDRF से जारी होगी राशि
केंद्र सरकार की ओर से यह सहायता National Disaster Response Fund (एनडीआरएफ) से जारी की जाएगी, ताकि प्रभावित राज्यों में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
केंद्र सरकार ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं के समय राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। आपदा की स्थिति में प्रभावित राज्यों को त्वरित राहत और पुनर्वास के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।





