रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में पांचवें दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने बजट में सम्मिलित कार्यों को वित्तीय स्वीकृति देने का मुद्दा उठाया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया।
कांग्रेस विधायक संगीता सिंह ने सवाल किया कि अब तक कौन-कौन से कार्य वित्त विभाग में लंबित हैं और क्यों। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्पष्ट किया कि कोई भी कार्य लंबित नहीं है और सरकार की मंशा है कि सभी कार्य समय पर पूरे हों। उन्होंने मशीन उपकरण की राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 करोड़ और प्रशासकीय स्वीकृति 2 करोड़ से 5 करोड़ कर दी जाने की जानकारी भी दी।
विपक्ष के नेता भूपेश बघेल ने बालोद से संबंधित फाइलों की स्थिति पर सवाल उठाया और वित्त मंत्री की प्रक्रिया पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि स्वीकृति तुरंत दी जानी चाहिए। मंत्री ने सभी प्रक्रियाओं के पालन की बात कही, लेकिन विपक्ष के संतोषजनक जवाब न मिलने पर सदन से बाहर चले गए।





