May 18, 2026

CG Assembly Budget Session: 13वें दिन जंबूरी अनियमितता और शिक्षा मुद्दों पर गरमाएगा सदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन है। आज सदन में जंबूरी अनियमितता और शालाओं के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा प्रमुख रूप से उठेगा। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं।


शिक्षा और जंबूरी मुद्दे पर चर्चा

आज के सत्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। इसके अलावा मंत्री लखन लाल देवांगन और अरुण साव भी विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे।


ध्यानाकर्षण में अवैध पेड़ कटाई का मामला

सदन में ध्यानाकर्षण के तहत भानुप्रतापपुर वन मंडल क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई और हैवी वाहनों के संचालन का मुद्दा उठाया जाएगा।

इस विषय को बीजेपी विधायक विक्रम उसेंडी द्वारा सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।


तकनीकी शिक्षा में अनियमितताओं पर सवाल

तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं को लेकर भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा। इस मुद्दे पर सदन में चर्चा होने की संभावना है।


विधायक पेश करेंगे याचिकाएं

आज के सत्र में विधायक रिकेश सेन, सुशांत शुक्ला, मोतीलाल साहू और इंद्रशाह मांडवी अपनी-अपनी याचिकाएं सदन में प्रस्तुत करेंगे।


चार संशोधन विधेयक होंगे पारित

सत्र के दौरान चार संशोधन विधेयकों को भी पारित किया जाएगा, जिससे विभिन्न प्रशासनिक और नीतिगत बदलावों को मंजूरी मिल सकती है।