May 18, 2026

CG Assembly Budget Session : विधानसभा में आज धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पेश होगा, अनुदान मांगों पर भी चर्चा

CG Assembly Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सदन में धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे। सत्र के दौरान प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।

प्रश्नकाल में होंगे सवाल-जवाब

प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री टंक राम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप भी विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन की कार्यवाही के दौरान विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे।

ध्यानाकर्षण और याचिकाओं की प्रस्तुति

सदन में विधायक कुंवर सिंह निषाद और ललित चंद्राकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से महत्वपूर्ण मुद्दे उठाएंगे। इसके अलावा विधायक विक्रम मंडावी, लता उसेंडी और उद्देश्वरी पैकरा याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे।

शासकीय विधि विषयक कार्य भी रखे जाएंगे

सत्र के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शासकीय विधि विषयक कार्य भी सदन के पटल पर रखेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन भी करेंगे। बजट सत्र के दौरान इन विषयों पर चर्चा को लेकर सदन में राजनीतिक हलचल बनी रहने की संभावना है।