May 18, 2026

CG Assembly Budget Session : विधानसभा में आज धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पेश होगा, सीएम साय देंगे जवाब

CG Assembly Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सत्र के दौरान प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं सदन में आज धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक भी पेश किया जाएगा।

प्रश्नकाल में मंत्रियों से सवाल-जवाब

सत्र के दौरान प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप भी विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन की कार्यवाही के दौरान विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे।

ध्यानाकर्षण और याचिकाओं की प्रस्तुति

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायक कुंवर सिंह निषाद और ललित चंद्राकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। इसके अलावा विधायक विक्रम मंडावी, लता उसेंडी और उद्देश्वरी पैकरा सदन में याचिकाओं की प्रस्तुति देंगे।

धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पेश होगा

सदन की कार्यवाही के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा मंत्री टंक राम वर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शासकीय विधि विषयक कार्य भी सदन के पटल पर रखेंगे।

अनुदान मांगों पर भी होगी चर्चा

सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी। साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन भी करेंगे।