CG Assembly Budget Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्री जवाब देंगे।
जानिए आज सदन में क्या-क्या होगा:
- मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और राजेश अग्रवाल अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देंगे।
- राज्य विद्युत नियामक आयोग, मनरेगा और गौसेवा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट पेश की जाएगी।
- राष्ट्रीय राजमार्ग 149-B बायपास के लिए भूमि मुआवजा, रामचंद्रपुर पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय को परीक्षा केंद्र से वंचित करने के मामले पर चर्चा होगी।
- याचिकाओं और समितियों की रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएंगी।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 दिसंबर 2025 के प्रश्नोत्तरी से जुड़े उत्तरों पर विशेष वक्तव्य देंगे।
- वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा जारी रहेगी।
- भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल को मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाने और आदिवासी छात्रावासों के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र से विशेष सहायता मांगने के अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे।





