रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और टंक राम वर्मा विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।
विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और धरमलाल कौशिक स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे, जबकि द्वारकाधीश यादव सिरपुर महोत्सव के आय-व्यय पर ध्यानाकर्षण प्रस्तुत करेंगे।
सदन में सभापति अमर अग्रवाल विभिन्न प्रतिवेदन पेश करेंगे। विधायक शेषराज हरवंश, अंबिका मरकाम और संदीप साहू याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल और मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी।





