रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख आसंदी को सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
शून्यकाल में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष Charan Das Mahant ने कहा कि मुख्यमंत्री ने युद्ध के कारण गैस की कमी नहीं होने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब गैस की किल्लत शुरू हो गई है।
इस पर भाजपा विधायक Ajay Chandrakar ने कहा कि यह राज्य का विषय नहीं है और इसकी चर्चा विधानसभा में नहीं होनी चाहिए।
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने कहा कि भले ही यह मुद्दा केंद्र से जुड़ा हो, लेकिन व्यवस्था तो राज्य सरकार को ही करनी होगी। उन्होंने कहा कि लोग गैस सिलेंडर के लिए सड़कों पर लाइन में खड़े हैं।
कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी विपक्ष ने गैस की कमी और कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव की मांग की, लेकिन आसंदी से अनुमति नहीं मिलने पर विपक्षी सदस्य गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।
हंगामे के बीच विपक्ष के 35 सदस्य स्वयं निलंबित हो गए।





