Ambikapur/Jagdalpur/Rajnandgaon News : छत्तीसगढ़ के तीन बड़े जिलों — अंबिकापुर, राजनांदगांव और जगदलपुर के जिला एवं सत्र न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर भेजी गई, जिसके बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।
📌 ई-मेल से दी गई बम धमकी
जानकारी के अनुसार सुबह के समय राजनांदगांव, अंबिकापुर और जगदलपुर कोर्ट कार्यालय के ई-मेल आईडी पर संदिग्ध मेल आया। मेल में तीनों कोर्ट को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी।
धमकी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों को भी बुलाया गया है।
📌 राजनांदगांव कोर्ट को दूसरी बार मिली धमकी
राजनांदगांव जिला न्यायालय को यह धमकी दूसरी बार मिली है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे के आसपास फिर से एक मेल आया, जिसके बाद प्रशासन और ज्यादा सतर्क हो गया।
डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड (BDS) टीम ने न्यायालय परिसर के हर कोने की जांच शुरू की। फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
गौरतलब है कि करीब एक माह पहले भी राजनांदगांव जिला न्यायालय को इसी तरह का धमकी भरा मेल मिला था। वहीं इससे पहले बिलासपुर जिला न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है।
📌 एडिशनल एसपी ने क्या कहा?
एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेल के जरिए न्यायालय में बम लगाए जाने की सूचना दी गई थी।
उन्होंने कहा,
“एहतियातन BDS टीम को तुरंत कोर्ट परिसर में भेजा गया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मेल कहां से भेजा गया है, इसकी तकनीकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।”
📌 सुरक्षा व्यवस्था सख्त
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में
✔ प्रवेश पर सख्ती
✔ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
✔ तकनीकी जांच
✔ साइबर टीम एक्टिव
कर दी गई है। आम लोगों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।





