March 3, 2026

CG Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक बजट 1.72 लाख करोड़, बस्तर-सरगुजा और शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश

रायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया, जो छत्तीसगढ़ गठन (2000) के बाद अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इस बजट में पहली बार “संकल्प” थीम पर जोर दिया गया है।

बजट की मुख्य घोषणाएं:

  • शिक्षा और कौशल: बस्तर के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़, कालेजों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 25 कॉलेज भवनों का निर्माण, विश्वविद्यालयों के लिए 731 करोड़।
  • स्वास्थ्य: बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़, रायपुर में होम्योपैथी कॉलेज, एनएचएम के लिए 2000 करोड़, एडवांस कार्डियाक इंस्टीट्यूट 10 करोड़।
  • पर्यटन और संस्कृति: बस्तर और सरगुजा में पर्यटन को बढ़ावा, मैनपाट में 5 करोड़, जशपुर, मैनपॉट और कोतेबेरा में पर्यटन स्थलों का विकास।
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर और आवास: जल संसाधन विभाग 3500 करोड़, पीडब्ल्यूडी 9450 करोड़, रायपुर अंडरग्राउंड बिजली लाइन 100 करोड़, सीजी वायु योजना 30 करोड़, प्रधानमंत्री आवास 800 करोड़, मुख्यमंत्री आदर्श योजना 200 करोड़।
  • कृषि और ग्रामीण विकास: कृषक उन्नति योजना 10,000 करोड़, भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 600 करोड़, मत्स्य पालन 200 करोड़, कृषि पंप 5500 करोड़, डेयरी समग्र विकास 90 करोड़।
  • सोशल वेलफेयर: आयुष्मान योजना 1500 करोड़, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना 5000 करोड़, पेंशन 1422 करोड़, गुड़ और नमक वितरण 1000 करोड़, मितानिन कल्याण निधि 350 करोड़।
  • टेक्नोलॉजी और नवाचार: मेकाहारा में AI 10 करोड़, सूचना प्रौद्योगिकी AI सेंटर 35 करोड़, छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का विस्तार।
  • स्मॉल और लोकल प्रोजेक्ट्स: 250 महतारी सदन 75 करोड़ से, 500 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 42 करोड़, 5 नालंदा परिसरों के निर्माण के लिए 22 करोड़।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह बजट संतुलित विजन और सतत विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ की यात्रा को और मजबूत करेगा।