रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 जनवरी को सदन के पटल पर अपनी सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे। मंत्री ने बताया कि इस बजट में नई थीम और नए विज़न के साथ राज्य की वित्तीय दिशा तय की जाएगी।
2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप
ओपी चौधरी ने कहा कि यह बजट 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म योजनाओं का स्पष्ट रोडमैप पेश होगा। बजट का उद्देश्य प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देना है।
विपक्ष पर निशाना
कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर वित्त मंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार हर वर्ष 8,000 करोड़ रुपए माता-बहनों के खातों में ट्रांसफर कर रही है, जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तुलना में कहीं अधिक है।
बजट सत्र में राज्य की आम जनता और विकास परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा। बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और महिला सशक्तिकरण जैसी प्रमुख क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे।





