March 3, 2026

CG Budget Session: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक, बजट से पहले अहम चर्चाएं

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तहत आज बजट पेश होने से पहले मंत्री परिषद की बैठक विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में शुरू हो गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं।

बैठक में वित्त वर्ष के बजट प्रस्तावों, राज्य की प्रमुख योजनाओं और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। यह बैठक बजट पेश करने से पहले मंत्रियों को नीति और वित्तीय मामलों पर साझा दृष्टिकोण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण अवसर देती है।

बैठक के समापन के बाद विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का बजट पेश करेंगे।