September 6, 2026

CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 5 अगस्त को होगी कैबिनेट बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 5 अगस्त को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक, विकासात्मक और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही कई विभागों के प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद की मंजूरी भी मिल सकती है।

राज्य सरकार की इस कैबिनेट बैठक पर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं। बैठक में लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।