July 23, 2026

CG Cabinet Meeting: महानदी भवन में साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायपुर।

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुधवार को महानदी भवन मंत्रालय में शुरू हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनहित और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद फैसले लिए जाने की संभावना है।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मौजूद हैं। इसके अलावा मुख्य सचिव विकास शील और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए हैं।

सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श कर रही है। कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।