रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने से पहले मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को बजट के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला होगा।
सीएम साय ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताएं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और मजबूत आधार प्रदान करेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य और वित्त सचिव मुकेश बंसल भी उपस्थित थे।





