रायपुर। Vishnu Deo Sai ने प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने Chhattisgarh के सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती न हो रही हो। इसके लिए कलेक्टरों को 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र सहित विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर जिलों में सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और अफीम की खेती नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए हैं।
सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश में कहीं भी अवैध मादक पदार्थों का उत्पादन न हो और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।





