रायपुर। Indian National Congress की छत्तीसगढ़ इकाई ने मनरेगा बचाओ संग्राम और प्रदेश के जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर 17 मार्च 2026 को राजधानी Raipur में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश जारी कर जिलावार प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार यह आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Deepak Baij के निर्देश पर PCC प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) Malkeet Singh Gaidu ने जारी किया है।
पत्र में बताया गया है कि बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर पर कमेटियों के गठन के लिए पहले से नियुक्त जिलावार प्रभारियों को ही विधानसभा घेराव कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला प्रभारियों से कहा है कि वे 15 मार्च 2026 से पहले अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में बैठक आयोजित करें। इन बैठकों में बूथ, पंचायत और वार्ड कमेटियों के गठन के साथ-साथ विधानसभा घेराव कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
इसके अलावा जिला प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें और इसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराएं।





