गौरेला पेंड्रा मरवाही | 06 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर संभाग स्तरीय मेला आगामी 12 और 13 फरवरी को आयोजित होगा।
कहां और कब होगा आयोजन?
बिलासपुर संभाग के जिलों (जिसमें गौरेला पेंड्रा मरवाही भी शामिल है) के लिए रोजगार मेले का आयोजन शासकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI), कोनी, बिलासपुर में किया जाएगा।
अन्य संभागों का कार्यक्रम:
शासन ने अन्य संभागों के युवाओं के लिए भी तिथियां निर्धारित की हैं:
- बिलासपुर संभाग: 12 एवं 13 फरवरी
- दुर्ग संभाग: 14 एवं 15 फरवरी
- बस्तर एवं सरगुजा संभाग: 16 एवं 17 फरवरी
पंजीयन की प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार निम्नलिखित माध्यमों से ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं:
- ई-रोजगार पोर्टल: erojgar.cg.gov.in
- मोबाइल ऐप: छत्तीसगढ़ रोजगार एप (Play Store से डाउनलोड करें




