September 4, 2026

CG Transfer News: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों का तबादला; देखें पूरी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग वनमंडलों और विभागीय संस्थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन अधिकारियों की बदली पदस्थापना

  • राम कुमार सिदार — मंडल प्रबंधक, कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम, कवर्धा।
  • विजेन्द्र सिंह ठाकुर — उप वनमंडलाधिकारी, बस्तर, वनमंडल बस्तर।
  • अमिता गुप्ता — उप प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नया रायपुर।
  • मनोज कुमार विश्वकर्मा — उप वनमंडलाधिकारी, बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी।
  • मोना महेश्वरी — संलग्नाधिकारी, वृत्त कार्यालय दुर्ग।
  • जसवीर सिंह मरावी — उप वनमंडलाधिकारी, कांकेर, वनमंडल कांकेर।
  • कुमार सिंह कंवर — उप वनमंडलाधिकारी, बैकुंठपुर, वनमंडल कोरिया।
  • एम. एल. सिदार — उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन रायगढ़।
  • शिवशंकर नाविक — उप वनमंडलाधिकारी, धमतरी, वनमंडल धमतरी।
  • अवधेश सिंह — उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन, सूरजपुर।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के आदेश के तहत अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग स्थानों पर नई पदस्थापना दी गई है।