रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के वाणिज्यिक कर (GST) विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण पदोन्नति की गई है। असिस्टेंट कमिश्नर Sharda Mishra को डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति के साथ ही उन्हें नवा रायपुर (अटल नगर) संभाग-1 में ऑडिट कार्य की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शारदा मिश्रा लंबे समय से विभाग में अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और पारदर्शी प्रशासनिक शैली के लिए जानी जाती हैं। विभाग के कुशल अधिकारियों में उनका नाम प्रमुखता से लिया जाता रहा है।
उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए विभाग ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। अधिकारियों का मानना है कि उनके कार्यभार संभालने से संभाग-1 के ऑडिट कार्यों में और अधिक गति और गुणवत्ता आएगी।
बता दें कि पदोन्नति से पहले वे ट्रिब्यूनल के पद पर कार्यरत थीं।







