May 14, 2026

छत्तीसगढ़ में फिर बदली IAS अफसरों की पोस्टिंग, रोक्तिमा यादव बनीं कोरिया कलेक्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों के हालिया तबादलों के बाद एक बार फिर नया आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू की पदस्थापना में बदलाव करते हुए उन्हें दोबारा माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रीता यादव को उच्च शिक्षा विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

गौरतलब है कि 6 मई को राज्य सरकार ने 42 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी का तबादला करते हुए सात जिलों के कलेक्टर बदले थे। उसी आदेश में पुष्पा साहू को कोरिया कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि अब सरकार ने नया आदेश जारी कर उनकी पदस्थापना बदल दी है।

सरकार की ओर से इस अचानक बदलाव के पीछे कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।