📰 गृह विभाग ने जारी किया IPS प्रमोशन आदेश
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। विभिन्न बैच के अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस महानिरीक्षक (IG), उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) एवं चयन श्रेणी में पदोन्नत किया गया है।

इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय से 6 और 9 जनवरी 2026 को स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने पदोन्नति आदेश जारी किए हैं।

⭐ 2001 बैच: डॉ. आनंद छाबड़ा बने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक
राज्य कैडर के IPS अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा (भापुसे–2001) को 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के उपरांत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय से इस संबंध में 6 जनवरी 2026 को स्वीकृति प्राप्त हुई थी।

⭐ 2008 बैच: दो अधिकारी बने पुलिस महानिरीक्षक
आवंटन वर्ष 2008 के दो IPS अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदोन्नत किया गया है—
✅ प्रशांत कुमार अग्रवाल
✅ मिलना कुर्रे
आदेश में उल्लेख है कि प्रशांत कुमार अग्रवाल को भविष्य में मिड करियर प्रशिक्षण फेज-IV में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा।
पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
👉 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रोफार्मा प्रमोशन
इसके अलावा—
- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत नीथू कमल (2008 बैच) को 1 जनवरी 2026 से IG वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।
- इसी तरह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत दावुलुरी श्रवण को भी समान तिथि से IG वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है।
⭐ 2012 बैच: 8 अधिकारी बने उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG)
आवंटन वर्ष 2012 के निम्न IPS अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नत किया गया है—
🔹 विवेक शुक्ला
🔹 रजनेश सिंह
🔹 शशि मोहन सिंह
🔹 राजेश कुकरेजा
🔹 श्वेता राजमणी
🔹 राजेश कुमार अग्रवाल
🔹 विजय अग्रवाल
🔹 रामकृष्ण साहू
इन पदोन्नतियों के लिए गृह मंत्रालय द्वारा 6 जनवरी एवं 9 जनवरी 2026 को स्वीकृति दी गई थी।
⭐ 2013 बैच: चार अधिकारियों को चयन श्रेणी
आवंटन वर्ष 2013 के निम्न IPS अधिकारियों को चयन श्रेणी में पदोन्नत किया गया है—
✅ डॉ. अभिषेक पल्लव
✅ मोहित गर्ग
✅ भोजराम पटेल
✅ यशपाल सिंह
इसके अतिरिक्त केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत जितेंद्र शुक्ला (भापुसे–2013) को भी चयन श्रेणी में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है।
📌 नई पदस्थापना आदेश जल्द
गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना (Posting Orders) अलग से जारी किए जाएंगे।





