May 14, 2026

CG Job Alert: राजनांदगांव में जॉब फेयर आज, 794 पदों पर भर्ती; कई सेक्टर में मौके

राजनांदगांव। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज बड़ा मौका है। जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से 6 मई को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल 794 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह मेला सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती

इस जॉब फेयर में विभिन्न निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी, जहां अलग-अलग सेक्टर में रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रमुख पद इस प्रकार हैं—

  • सिक्योरिटी गार्ड (सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी – 150 पद)
  • सिक्योरिटी गार्ड (टैंगो सिक्योरिटी – 80 पद)
  • सुपरवाइजर और फील्ड ऑफिसर
  • नर्सिंग स्टाफ (एसआर हॉस्पिटल दुर्ग – 30 पद)
  • केयर टेकर (स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर – 100 पद)
  • स्मार्ट मीटर टेक्निशियन (40 पद)
  • वीडियो एडिटर
  • होटल मैनेजमेंट (केवल महिला – 50 पद)
  • फायरमेन, ड्राइवर और अकाउंटेंट

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। बिना पंजीयन के जॉब फेयर में भाग लेना संभव नहीं होगा।

जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को जॉब फेयर के दिन निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे—

  • शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र और छायाप्रति
  • आधार कार्ड
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने सभी योग्य और इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र (मॉडल करियर सेंटर), राजनांदगांव से संपर्क किया जा सकता है।