बलौदाबाजार।
Balodabazar में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा National Health Mission (NHM) के अंतर्गत कुल 87 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
- सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) – 17 पद
- नर्सिंग ऑफिसर – 4 पद
- स्टाफ नर्स – 36 पद
- एएनएम – 2 पद
- काउंसलर – 2 पद
- सपोर्ट स्टाफ – 3 पद
- जूनियर सेक्रेट्रीयल असिस्टेंट – 6 पद
- लैब असिस्टेंट – 2 पद
- साइकोलॉजिस्ट – 5 पद
- फिजियोथेरेपिस्ट – 1 पद
- ऑडियोलॉजिस्ट – 1 पद
- लैब टेक्नीशियन – 1 पद
- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा) – 1 पद
- फीडिंग डिमांस्ट्रेटर – 1 पद
- अटेंडेंट – 1 पद
- कुक कम केयर टेकर – 1 पद
- सिक्योरिटी गार्ड – 1 पद
आवेदन प्रक्रिया
संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) को केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
अधिक जानकारी एवं आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट
https://balodabazar.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।





