July 29, 2026

CG Job News: दुर्ग में लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से लेकर MBBS उम्मीदवारों तक को मिलेगा नौकरी का मौका

रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दुर्ग के शिवाजी नगर स्थित छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैंप में 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और MBBS तक के योग्य उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग के उपसंचालक Vishnu Kumar Kedia ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस और डिप्लोमा पैरामेडिकल सहित विभिन्न योग्यताओं के अनुरूप रिक्तियां प्राप्त हुई हैं।

रोजगार मेले के जरिए अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं और उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्थानों से भी अपने विद्यार्थियों को प्लेसमेंट कैंप की जानकारी देने की अपील की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इसका लाभ उठा सकें।

रोजगार मेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी eRojgar Chhattisgarh Portal पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से भी संपर्क किया जा सकता है।