दिल्ली दौरे से लौटेंगे सीएम साय… आरक्षित वर्ग के बच्चों की छात्रवृत्ति को लेकर कांग्रेस का आरोप… जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट परीक्षा आज… पढ़ें प्रमुख खबरें
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने दिल्ली दौरे से लौटेंगे। वे शाम 7:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 9:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि तकनीकी अड़चनें लगाकर आरक्षित वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित किया जा रहा है। कांग्रेस ने इसे सरकार की लापरवाही बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।
इसके अलावा प्रदेश में आज जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं।




