CG Morning News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
🔹 CM विष्णुदेव साय ने छेरछेरा पर्व की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकपर्व छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
🔹 तमनार में महिला आरक्षक के साथ मारपीट, बैज बोले – अक्ष्मय अपराध
तमनार क्षेत्र में महिला आरक्षक के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अक्षम्य अपराध बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
🔹 पूर्व CM भूपेश बघेल अपने निवास में मनाएंगे छेरछेरा पर्व
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छेरछेरा पुन्नी का पर्व अपने निवास में पारंपरिक तरीके से मनाएंगे। इस दौरान अन्न दान की परंपरा निभाई जाएगी।




