CG Morning News: आज की प्रमुख हलचलें
CM विष्णुदेव साय का राजनांदगांव दौरा
रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे डोंगरगांव के नादिया स्थित कबीर मठ आश्रम में आयोजित फाल्गुन महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे रायपुर लौटेंगे।
7 मार्च तक मनाया जाएगा जन औषधि सप्ताह
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम है — “जन औषधि : सस्ती भी, भरोसेमंद भी”।
सप्ताहभर प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, मुफ्त जांच शिविर और जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध सस्ती जेनेरिक दवाओं की जानकारी दी जाएगी।
6 मार्च को रायपुर में जन औषधि पदयात्रा निकाली जाएगी, जबकि 7 मार्च को राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
“विकसित भारत युवा संसद 2026” का आयोजन
रायपुर। “विकसित भारत युवा संसद 2026” का जिला स्तरीय आयोजन आज Pandit Ravishankar Shukla University में होगा।
सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में 150 से अधिक युवा लोकतांत्रिक विषयों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में किया जा रहा है।
अपने स्टेडियम में सेमीफाइनल खेलेगा छत्तीसगढ़
रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला 1 से 4 मार्च तक Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में खेला जाएगा।
छत्तीसगढ़ की टीम का मुकाबला तमिलनाडु से होगा। दर्शकों के लिए गेट नंबर-1 से निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है।
DTP ऑपरेटर और ग्राफिक्स डिजाइनर भर्ती परीक्षा आज
रायपुर। मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में समूह-3 डीटीपी ऑपरेटर एवं ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर भर्ती के लिए व्यापमं द्वारा आज परीक्षा आयोजित की जा रही है।
परीक्षार्थियों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। मूल फोटो आईडी अनिवार्य है। ड्रेस कोड के तहत हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनना जरूरी है। गहरे रंगों के कपड़े और आभूषण वर्जित रहेंगे।
भाजपा का संगठनात्मक प्रशिक्षण अभियान तेज
रायपुर। Bharatiya Janata Party का संगठनात्मक प्रशिक्षण अभियान आज से और तेज होगा। रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
मुंबई से प्रशिक्षण लेकर लौटे 28 मास्टर ट्रेनर प्रदेशभर में पदाधिकारियों को पार्टी की विचारधारा और कार्यपद्धति की जानकारी देंगे।
राज्यसभा चुनाव: नामों पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा
रायपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है। 9 अप्रैल को राज्यसभा सांसद Phulo Devi Netam और K. T. S. Tulsi का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
रायपुर नगर निगम में BJP सरकार के एक साल
रायपुर नगर निगम में बीजेपी सरकार के एक वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निगम के कार्यकाल पर सवाल उठाएंगी।
8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर 8 से 13 मार्च तक प्रदेश के सभी 33 जिलों में महा जनसुनवाई सप्ताह आयोजित किया जाएगा, जिससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय मिल सके।
रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम
दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह
आशीर्वाद भवन, बैरनबाजार में विकलांग चेतना परिषद के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।
महिला शक्तियों का सम्मान
सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में संस्था लाहोटी मित्र मंडल द्वारा शाम 4 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा।
श्रीराम कथा और भक्ति सत्संग
शंकरनगर स्थित सिंधु पैलेस में श्रीरामकिंकर आध्यात्मिक मिशन द्वारा शाम 5:30 बजे से भक्ति सत्संग और 6:30 बजे से श्रीराम कथा का आयोजन होगा।





