📍 रायपुर से आज की बड़ी खबरें, जानिए छत्तीसगढ़ का पूरा शेड्यूल
CG Morning News, Raipur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आज 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
इस कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम विषयों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होगी। विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विचार कर सरकार बड़े फैसले ले सकती है।
🏛️ आज कैबिनेट में हो सकते हैं बड़े फैसले
कैबिनेट बैठक में—
✔ विकास योजनाओं पर चर्चा
✔ विभागीय प्रस्तावों की समीक्षा
✔ नीतिगत निर्णयों पर मुहर
✔ जनहित से जुड़े मामलों पर फैसला
किया जा सकता है।
🚓 पुलिस मिटान सम्मेलन में शामिल होंगे CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका दिनभर का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
🕥 सुबह 10:30 बजे – कैबिनेट बैठक में शिरकत
🕐 दोपहर 1:00 बजे – श्रीमंत शंकरदेव शोध पीठ लोकार्पण समारोह
🕒 दोपहर 3:15 बजे – शहीद गेंदसिंह शाहदत दिवस कार्यक्रम
🕖 शाम 7:00 बजे – पुलिस मिटान सम्मेलन
🕢 शाम 7:45 बजे – राडा ऑटो एक्सपो का शुभारंभ
🕘 रात 9:00 बजे – मुख्यमंत्री निवास वापसी
🚗 राडा ऑटो एक्सपो-2026 का आज होगा शुभारंभ
राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में आयोजित रायपुर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम करेंगे।
समारोह में—
👉 उपमुख्यमंत्री अरुण साव
👉 वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
👉 परिवहन मंत्री केदार कश्यप
सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे।
📄 अमीन भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित
जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अमीन पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम व्यापमं ने जारी कर दिया है।
✔ परीक्षा: 7 दिसंबर
✔ मॉडल उत्तर पर दावा-आपत्ति
✔ अंतिम उत्तर जारी
✔ रिजल्ट घोषित
अभ्यर्थी व्यापमं प्रोफाइल में लॉगिन कर अपना परिणाम देख सकते हैं।
🚨 आज से आपदा नियंत्रण पर प्रशिक्षण वर्कशॉप
नगरीय प्रशासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय आपदा नियंत्रण प्रशिक्षण आज से शुरू होगा।
📍 स्थान: सर्किट हाउस, रायपुर
📌 विषय:
Urban Disaster Risk Resilience
Strategic Action Plan for Risk Ready Future
इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ भाग लेकर अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे।
♟️ महंत कॉलेज में आज से राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता
महंत लक्ष्मी नारायण दास कॉलेज में आज से राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू होगी।
✔ महिला एवं पुरुष खिलाड़ी शामिल
✔ 500+ प्रतिभागी
✔ सभी विश्वविद्यालयों से सहभागिता
प्रतियोगिता उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित की जा रही है।
🚶 बिलासपुर में कांग्रेस की पदयात्रा आज
बिलासपुर जिले में कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा निकाली जाएगी।
👉 नेतृत्व: पीसीसी चीफ दीपक बैज
👉 समय: दोपहर 12 बजे आगमन
👉 5 किमी पदयात्रा
👉 जोगापारा से जनसंपर्क अभियान
शाम को रायपुर वापसी का कार्यक्रम रहेगा।





