July 31, 2026

CG Morning News | 11 जुलाई: आज दिनभर की 6 बड़ी खबरें और रायपुर के प्रमुख कार्यक्रम

1. NEET पेपर लीक पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
रायपुर। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल आज दोपहर 12 बजे राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस वार्ता में NEET पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर पार्टी अपना पक्ष रखेगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

2. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भव्य कवि सम्मेलन
रायपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आज रात 8:30 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में देशभर के प्रसिद्ध कवि ओज, वीर रस और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ करेंगे। आयोजन उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में होगा।

3. दो दिवसीय राजनांदगांव दौरे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 11 और 12 जुलाई को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। पहले दिन वे वृक्षारोपण, पौधा वितरण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वहीं 12 जुलाई को विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और श्री वैष्णव महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

4. आज से शुरू होगी 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट आज से माना कैंप स्थित शूटिंग रेंज में शुरू होगी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के निशानेबाज 10, 25 और 50 मीटर राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

5. रीवा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
आरंग। ग्राम पंचायत रीवा में आज महतारी सदन, अतिरिक्त कक्ष और व्यवसायिक परिसर का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही अटल डिजिटल भवन का भूमिपूजन और वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी होगा। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अध्यक्षता करेंगे।

6. रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • कला प्रदर्शनी ‘जनसंख्या विस्फोट’ – महाकोशल आर्ट गैलरी, नगरघड़ी चौक के पास, शाम 6:00 बजे।
  • श्रीमद्भागवत कथा – इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, अपराह्न 3:30 बजे से। कथा में वामन अवतार, श्रीराम जन्म और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों का वाचन होगा।