रायपुर।
आज का मुख्यमंत्री कार्यक्रम
- सुबह 10:30 बजे – मुख्यमंत्री निवास में बैठक
- सुबह 11:45 बजे – राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अधिवेशन में शामिल होंगे (सरस्वती शिक्षा संस्थान, रायपुर)
- दोपहर 1:00 बजे – पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से कोरबा रवाना
- दोपहर 2:00 बजे – कोरबा में गौरा पूजा महोत्सव और बैगा पूजेरी सम्मेलन में शामिल होंगे
- शाम 4:15 बजे – मुख्यमंत्री निवास वापसी
आज से ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’
रायपुर। आम आदमी पार्टी ने 11 जनवरी से ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा की शुरुआत करने का ऐलान किया है।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि पिछले दो महीनों में पार्टी की मैराथन बैठकों के बाद संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया गया है।
राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक और सह-प्रभारी मुकेश अहलावत के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में 450 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
इनके माध्यम से 11,664 ग्राम पंचायतों और 20,363 गांवों में यात्रा निकाली जाएगी।
कांग्रेस नेताओं का आज सामूहिक उपवास
कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की शुरुआत हो चुकी है।
रविवार से सभी जिला मुख्यालयों में प्रतीकात्मक विरोध और एक दिवसीय उपवास किया जा रहा है।
- रायपुर के घड़ी चौक में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सामूहिक उपवास
- कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होंगे शामिल
- अभियान 25 फरवरी तक विभिन्न चरणों में जारी रहेगा
रसायनज्ञ पद की भर्ती परीक्षा आज
रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत रसायनज्ञ पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं द्वारा आज 11 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा समय: पूर्वान्ह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
- अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य
- केवल मूल फोटो पहचान पत्र मान्य, फोटोकॉपी स्वीकार नहीं
- परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा





