CG Morning News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह होगा, वहीं रायपुर साहित्य महोत्सव का आज समापन भी किया जाएगा। दूसरी ओर अंबागढ़-चौकी के किसान की आत्महत्या को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
🚩 आज का सीएम साय का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
- सुबह 11 बजे बीजेपी कार्यालय कांसाबेला में मन की बात सुनेंगे।
- दोपहर 12:10 बजे रायपुर रवाना होंगे।
- मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
- शाम 6 बजे बिलासपुर के लिए प्रस्थान।
- रात 8:40 बजे बिलासपुर रिवर व्यू में वंदे भारत कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- रात्रि विश्राम न्यू सर्किट हाउस, बिलासपुर में होगा।
📚 रायपुर साहित्य महोत्सव का आज समापन
राजधानी रायपुर में चल रहे साहित्य महोत्सव का आज अंतिम दिन है।
- प्रथम सत्र: संविधान और भारतीय मूल्य, ट्रेवल ब्लॉग, नवयुग में भारत बोध पर चर्चा।
- द्वितीय सत्र: पत्रकारिता और साहित्य, नाट्यशास्त्र और कला परंपरा पर संवाद।
- तृतीय सत्र: सिनेमा और समाज, शासन और साहित्य पर परिचर्चा।
- समापन सत्र: छत्तीसगढ़ी काव्य पाठ का आयोजन।
🗳 राजधानी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा।
- राज्य स्तरीय समारोह सुबह 11 बजे
- स्थान: विवेकानंद सभागार, इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, रायपुर
- नए मतदाताओं का स्वागत और पहचान पत्र वितरण।
- निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
🏛 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सम्मेलन
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज बीजेपी नेता मन की बात सुनेंगे।
- समय: 11 बजे
- उपस्थिति: भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव।
- इसके बाद वीबी-जी-राम-जी पर सम्मेलन आयोजित होगा।
👩💼 भाजपा की नेत्रियां दिल्ली रवाना
27 जनवरी को दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महिला समन्वय समिति की बैठक होगी।
छत्तीसगढ़ से शामिल होंगी –
- लता उसेंडी
- रूपकुमारी चौधरी
- लक्ष्मी रजवाड़े
- विभा अवस्थी
- सरला कोसरिया
बैठक में महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा होगी।
🚜 किसान आत्महत्या पर दीपक बैज का हमला
मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी जिले के ग्राम बोहरभेड़ी निवासी किसान खोमन साहू की आत्महत्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बैज ने कहा—
“यह आत्महत्या नहीं बल्कि सरकार प्रायोजित हत्या है। धान खरीदी में टोकन, रकबा सरेंडर और सत्यापन के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है।”
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 9.5 लाख से अधिक किसान अभी तक धान नहीं बेच पाए हैं, जिससे हताशा बढ़ रही है। बैज ने सरकार से मृत किसान के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
📌 आज की प्रमुख बातें
✔️ CM साय का बिलासपुर दौरा
✔️ राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
✔️ रायपुर साहित्य महोत्सव समापन
✔️ बीजेपी सम्मेलन और बैठकें
✔️ किसान आत्महत्या पर राजनीतिक घमासान





