Raipur Morning Update: छत्तीसगढ़ में आज राजनीति, प्रशासन, रोजगार और खेल से जुड़ी कई अहम गतिविधियां रहने वाली हैं। मुख्यमंत्री की विभागीय बैठकों से लेकर दिल्ली में कांग्रेस की हाईलेवल मीटिंग, राज्य स्तरीय रोजगार मेले की शुरुआत, धान खरीदी को लेकर आंदोलन और खेल उपलब्धियों तक प्रदेश की हर बड़ी खबर पर नजर रहेगी। पढ़िए आज की प्रमुख सुबह की खबरें…
🏛️ साय कैबिनेट की अहम बैठक आज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभागीय बैठकों में व्यस्त रहेंगे।
- सुबह 11 बजे के बाद मंत्रालय स्थित महानदी भवन में विभागों की समीक्षा बैठक।
- शाम 5 बजे रायपुर न्यू सर्किट हाउस में ई-प्रगति को लेकर प्रेस वार्ता।
- इसके बाद मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
बैठक में विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक समीक्षा पर चर्चा होगी।
🏹 दिल्ली में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक
छत्तीसगढ़ में एसआईआर और मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी।
यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में होगी, जिसमें भूपेश बघेल, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
बैठक में —
- एसआईआर प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम कटने के आरोप।
- संगठन विस्तार और लंबित नियुक्तियां।
- मनरेगा को लेकर आगे की रणनीति।
- विपक्ष की भूमिका पर चर्चा होगी।
💼 राजधानी रायपुर में आज से 3 दिवसीय रोजगार मेला
राजधानी रायपुर में आज से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला शुरू हो रहा है।
- 15 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती।
- केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे।
- युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से आयोजन।
यह मेला युवाओं के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।
🎙️ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की प्रेस वार्ता आज
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे।
- समय: दोपहर 12:30 बजे
- स्थान: नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम
इस दौरान विभागीय योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
🌾 धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग, आप का आज चक्काजाम
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय है। आम आदमी पार्टी ने इसे 28 फरवरी तक बढ़ाने की मांग की है।
आप का दावा है कि करीब 5 लाख किसान अब तक धान नहीं बेच पाए हैं, क्योंकि पोर्टल में टोकन नहीं मिल रहे।
इस मुद्दे पर आज —
- प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन।
- जिला मुख्यालयों पर आंदोलन।
- नेशनल हाईवे-30, अभनपुर मोहन ढाबा के पास दोपहर 12 बजे चक्काजाम।
🏏 व्हीलचेयर क्रिकेट में छत्तीसगढ़ ए टीम विजेता
16वीं राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट में छत्तीसगढ़ ए टीम चैंपियन बनी।
- पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ए ने बनाए 120 रन।
- लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम बी 114 रन ही बना सकी।
- मुकाबला 6 रन से जीता गया।
विजेता टीम को रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
🥋 राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का जलवा
राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
- कुल 14 पदक।
- 8 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य।
- प्रतियोगिता में 22 राज्यों के 800 खिलाड़ी शामिल हुए।
शौर्य साहू और कबीर खान ने दो-दो स्वर्ण जीते। रायपुर लौटने पर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
📍 आज राजधानी में प्रमुख कार्यक्रम
- उर्स पाक शमा महफिल – दरगाह परिसर, रात 9 बजे।
- भागवत कथा – रामकृष्ण मिशन आश्रम, शाम 7 से 9 बजे।
- वार्षिकोत्सव समारोह – कालीबाड़ी रोड, दोपहर 12 बजे।
- योग कक्षा – सिविल लाइन, शाम 5 से 6 बजे।
- PSC निःशुल्क कोचिंग – टिकरापारा, शाम 5 से रात 9 बजे।





