रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। नवा रायपुर को मिलेगा पहला अंतरिक्ष केंद्र, वहीं आज से 25वां भारत रंग महोत्सव भी शुरू हो रहा है।
1️⃣ सीएम साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
वे “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मंत्रालय में विभागीय बैठक लेंगे।
साथ ही सीएम साय आज 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन भी करेंगे।
2️⃣ छत्तीसगढ़ को मिलेगा पहला अंतरिक्ष केंद्र
छत्तीसगढ़ को आज अपना पहला अंतरिक्ष केंद्र मिलने जा रहा है।
नवा रायपुर में मुख्यमंत्री साय इस केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर गगनयान मिशन के नायक अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।
प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के तहत छात्रों को स्पेस रिसर्च का प्रशिक्षण मिलेगा।
नवा रायपुर में अब —
✅ सैटेलाइट निर्माण
✅ टेस्टिंग
✅ ट्रैकिंग सुविधा विकसित की गई है
जिससे छत्तीसगढ़ को भविष्य का स्पेस टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
3️⃣ 25वां भारत रंग महोत्सव आज से शुरू
आज से 25वां भारत रंग महोत्सव शुरू हो रहा है, जो 8 फरवरी तक चलेगा।
आयोजन छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है।
📍 स्थान: दीनदयाल ऑडिटोरियम, रायपुर
🕡 उद्घाटन: शाम 6:30 बजे
🎭 शुरुआत: ‘पारो’ नाटक के मंचन से
8 फरवरी तक अलग-अलग नाटकों की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
📌 आज की खास बातें
🔹 सीएम साय का व्यस्त दौरा कार्यक्रम।
🔹 नवा रायपुर बनेगा स्पेस टेक्नोलॉजी हब।
🔹 छात्रों को मिलेगा स्पेस रिसर्च प्रशिक्षण।
🔹 कला प्रेमियों के लिए भारत रंग महोत्सव की शुरुआत।





