July 30, 2026

CG Morning News: कैबिनेट बैठक से लेकर स्कूलों की समीक्षा तक, जानिए आज छत्तीसगढ़ में क्या-क्या रहेगा खास

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों का दिन व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, वहीं शिक्षा विभाग और आदिम जाति विकास विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के कार्यक्रम भी आज सुर्खियों में रहेंगे।

मुख्यमंत्री साय की आज की प्रमुख गतिविधियां

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे।

  • सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक
  • दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक आर्थिक मामलों की मंत्रिपरिषद समिति की बैठक
  • दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्रालय में शासकीय कार्य
  • शाम 5 बजे ग्राम पलौद स्थित बीएसएफ कैंप के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे
  • शाम 6:10 बजे मुख्यमंत्री निवास वापसी

आदिम जाति विकास विभाग की समीक्षा बैठक

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव Sonmoni Bora की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे मंत्रालय के महानदी भवन में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी। नए शिक्षण सत्र में आश्रम-छात्रावासों की स्थिति और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

स्कूलों की व्यवस्थाओं पर बड़ी बैठक

शिक्षा मंत्री आज संभागीय और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

बैठक में:

  • किताब वितरण
  • यूनिफॉर्म वितरण
  • साइकिल वितरण
  • वीएसके ऐप के माध्यम से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति
  • स्कूलों की मरम्मत और सफाई
  • 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों का विश्लेषण

जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।

भाजपा सहयोग केंद्र में सुनवाई

Bharatiya Janata Party (BJP) के बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केंद्र में आज श्रम एवं उद्योग मंत्री Lakhan Lal Dewangan कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे।

समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन

अभनपुर में चल रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में आज एआईसीसी प्रशिक्षण विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी Sachin Rao संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij भी जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगे। 29 जून तक चलने वाले इस शिविर में संगठनात्मक मजबूती और जमीनी रणनीति पर फोकस रहेगा।

रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन

गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा

  • स्थान: गायत्री शक्तिपीठ, समता कॉलोनी
  • समय: गोधूलि बेला
  • कार्यक्रम: सामूहिक गायत्री मंत्र पाठ

अखंड जप

  • स्थान: गायत्री शक्तिपीठ, दावड़ा कॉलोनी
  • समय: सुबह 7 बजे से

अघोर महोत्सव एवं श्रीयज्ञ अनुष्ठान

  • स्थान: अघोर पीठ श्रीधाम सुमेरू मठ, पुरानी बस्ती
  • समय: प्रातः 4 बजे से रात्रि 2 बजे तक

हेयर स्टाइल वर्कशॉप

  • आयोजन: रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस
  • स्थान: वीएलसीसी स्कूल ऑफ ब्यूटी, शैलेंद्रनगर
  • समय: शाम 4 बजे से 6 बजे तक