रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कई अहम घटनाएं और कार्यक्रम होने जा रहे हैं। राजधानी में जहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है, वहीं कानून व्यवस्था को लेकर सियासत भी तेज हो गई है।
CM साय आज हज किट वितरित करेंगे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 1 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय हज किट वितरण एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे 2 बजे रवाना होकर 2:10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर में व्यवसायी को घर में घुसकर गोली मारने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध बढ़ते जा रहे हैं और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
आज गुजरेगी समर स्पेशल ट्रेन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत चल रही गाड़ी संख्या 01107 सीएसएमटी-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन आज 25 अप्रैल को रायपुर और बिलासपुर समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन तीसरे दिन खड़गपुर पहुंचेगी।
डामर के दाम बढ़ने से निर्माण कार्य प्रभावित
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। डामर की कीमत 59 हजार से बढ़कर 98 हजार रुपए प्रति टन तक पहुंच गई है, जिससे करीब 25 हजार करोड़ रुपए के निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम
- जुंबा-मेडिटेशन व फिट उत्सव
स्थान: चौबे कॉलोनी, समय: शाम 5 बजे - गौ सम्मान आह्वान अभियान पर वार्ता
स्थान: वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, समय: दोपहर 3 से 4 बजे





