CG Morning News | छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियों से भरपूर रहेगा। मुख्यमंत्री जनदर्शन से लेकर गोवा दौरा, सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ आगमन, नगर निगम की अहम बैठक और कई सामाजिक–धार्मिक आयोजन आज के प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं।
मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम में आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
आज शाम गोवा रवाना होंगे मुख्यमंत्री
जनदर्शन के बाद मुख्यमंत्री साय आज शाम करीब 6 बजे दो दिवसीय गोवा दौरे पर रवाना होंगे। वे गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो कल सुबह 11 बजे होगा।
सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज दोपहर 12:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- 1 बजे: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक
- 2 बजे: नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों से चर्चा
बैठकों में मनरेगा बचाओ संग्राम की रणनीति पर मंथन होगा। शाम 5:55 बजे वे दिल्ली रवाना होंगे।
नगर निगम MIC की बैठक आज शाम
रायपुर नगर निगम की MIC बैठक आज शाम 5 बजे महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में होगी। स्वच्छता, पेयजल, ड्रेनेज व्यवस्था और स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारी पर चर्चा होगी।
शासकीय कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर
शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर:
- 8 जनवरी: सिहावा भवन, सिविल लाइन
- 9 जनवरी: सिरपुर भवन, आकाशवाणी चौक
समय: सुबह 11 से दोपहर 3 बजे
नेत्र, दंत, बीपी, शुगर, मानसिक एवं स्त्री रोग परामर्श उपलब्ध।





