🏛️ CM Vishnudev Sai Goa Visit
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गोवा दौरे का आज दूसरा दिन है। इससे पहले उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से उनके निवास पर मुलाकात की।
👉 आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री साय गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
👉 शाम करीब 6 बजे वे गोवा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
🌾 India International Rice Summit 2026 आज से
रायपुर।
नवा रायपुर में आज से दो दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट की शुरुआत हो रही है।
- समिट में शामिल होने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रायपुर पहुंचेंगे
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद
- आयोजन: द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़
➡️ इस समिट में चावल निर्यात, वैश्विक बाजार और कृषि नवाचार पर मंथन होगा।
🏕️ First National Rover–Ranger Jamboree का आज आगाज
रायपुर।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज से प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी की शुरुआत हो रही है।
- 📅 आयोजन: 9 से 13 जनवरी
- 📍 स्थान: ग्राम दुधली, बालोद
- 🎉 शुभारंभ: आज दोपहर 2 बजे, राज्यपाल रमेन डेका
- 👥 देश–विदेश से 15 हजार रोवर–रेंजर होंगे शामिल
👉 कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन भी मौजूद रहेंगे।
👉 12 जनवरी को समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।
इस जंबूरी में भारतीय और वैश्विक संस्कृति की झलक के साथ रोमांचक व शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
🏢 Cosmo Expo 2026 का आज भव्य शुभारंभ
रायपुर।
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कास्मोपॉलिटन (रोटरी कास्मो फाउंडेशन) द्वारा आयोजित कास्मो एक्सपो 2026 का उद्घाटन आज होगा।
- 🕢 समय: शाम 7:30 बजे
- 📍 स्थान: श्रीराम बिजनेस पार्क, रायपुर
- उद्घाटन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- अवधि: 9 से 12 जनवरी
- यह एक्सपो का 16वां संस्करण है
- थीम: ‘आपका हमारा सबका’
👉 कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे
👉 महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रहेंगी विशेष अतिथि





