January 17, 2026

CG Morning News:सीएम विष्णुदेव साय के दो कार्यक्रम, कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम, बस्तर पंडुम 2026 का आगाज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को राजधानी रायपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सीएम सुबह 11 बजे एक निजी होटल में आयोजित इंडिया राइस समिट में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1 बजे एक निजी होटल में आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।


कांग्रेस के ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की आज से शुरुआत

मनरेगा में किए गए बदलावों और योजना के नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम शनिवार से शुरू हो रहा है।
अभियान के तहत आज जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

आंदोलन का कार्यक्रम इस प्रकार है—

  • 11 जनवरी: जिला मुख्यालयों या प्रमुख सार्वजनिक स्थलों (महात्मा गांधी या डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के पास) एक दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध।
  • 12 से 29 जनवरी: पंचायत स्तर पर चौपाल और जनसंपर्क अभियान।
  • 31 जनवरी से 6 फरवरी: जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना।
  • राज्य स्तर: पीसीसी के नेतृत्व में विधानसभाओं का घेराव।
  • अंतिम चरण: एआईसीसी द्वारा चार प्रमुख क्षेत्रीय रैलियों का आयोजन।

बस्तर पंडुम 2026 का आज होगा आगाज

बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ शनिवार 10 जनवरी से होने जा रहा है। बस्तर संभाग के सभी जिलों में 12 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम का चरणबद्ध आयोजन—

  • पहला चरण: 10 से 20 जनवरी — जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं
  • दूसरा चरण: 24 से 29 जनवरी — जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
  • अंतिम चरण: 2 से 6 फरवरी — जगदलपुर में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं

इस आयोजन में बस्तर संभाग के मूल निवासी और जनजातीय लोक कला से जुड़े प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रत्येक चरण में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
गौरतलब है कि 2 जनवरी को मुख्यमंत्री साय ने दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम 2026 के लोगो, थीम और गीत का विमोचन किया था। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण भी दिया है।


आधार नामांकन और सुधार के लिए आज विशेष शिविर

रायपुर। डाक विभाग द्वारा शनिवार को आधार नामांकन और सुधार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर स्थल—

  • आंगनबाड़ी केंद्र, इंदिरा चौक कटोरातालाब, रायपुर
  • आंगनबाड़ी केंद्र-8, कसडोल
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल, मगरलोड

शिविर में नया आधार कार्ड बनवाने, नाम, जन्म तिथि, पता, फोटो, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक अनलॉक सहित अन्य सुधार किए जाएंगे।
5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 1 अक्टूबर 2025 तक निःशुल्क है।
अपडेट के लिए पुराने आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पता प्रमाण, बिजली बिल, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।


आप की ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ कल से

रायपुर। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ को बचाने के उद्देश्य से 11 जनवरी से ब्लॉक स्तरीय ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ शुरू करने का ऐलान किया है।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के तहत प्रदेश में 450 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
इनके माध्यम से 11,664 ग्राम पंचायतों और 20,363 गांवों में यात्रा निकाली जाएगी।