रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के साथ रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं होने जा रही हैं। भाजपा जहां केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी, वहीं कांग्रेस सुशासन तिहार के विरोध में प्रदर्शन करेगी। दूसरी ओर रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 8 यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी।
भाजपा सरकार के 12 साल पूरे, काली मंदिर में होगा विशेष हवन
केंद्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में आज रायपुर के आकाशवाणी स्थित काली मंदिर में विशेष हवन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
21 जून तक चलेगा भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान
भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान प्रदेशभर में 21 जून तक जारी रहेगा। अभियान के तहत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता सीधे जनता से संवाद करेंगे।
प्रमुख कार्यक्रम
- सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और विकास प्रदर्शनी।
- प्रोफेशनल मीट का आयोजन।
- 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं।
- 15 से 17 जून तक ग्राम, बस्ती और बूथ स्तर पर चौपाल।
- 17 से 20 जून तक योग दिवस की तैयारियों से जुड़े कार्यक्रम।
- 21 जून को प्रदेशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।
सुशासन तिहार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज
रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीरगांव की संयुक्त बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं और भाजपा सरकार के सुशासन तिहार को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आज सुबह 11 बजे ईएसआई अस्पताल के सामने रावांभाठा में विरोध प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे क्षेत्र की लंबित समस्याओं और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
आज से 8 यात्री ट्रेनें रहेंगी रद्द
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन निर्माण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
- 68710 डोंगरगढ़-रायपुर (11 एवं 12 जून)
- 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
- 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
- 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)
- 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
- 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट (10 एवं 11 जून)
- 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)
आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें
- 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर केवल दुर्ग तक संचालित होगी।
- 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर दुर्ग से प्रारंभ होगी।
रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम
रक्तदाता सम्मान समारोह
- संगठन: सप्तशक्ति सेवा समिति
- स्थान: वृंदावन हॉल, सिविल लाइन
- समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
परमानंद महोत्सव
- आयोजक: श्रीगिरिराज मंदिर ट्रस्ट
- स्थान: बूढ़ापारा स्थित मंदिर
- समय: सुबह 10 बजे से दुग्धाभिषेक एवं वेदोक्त पाठ, रात 8 से 9 बजे विशेष श्रृंगार दर्शन
भागवत कथा
- आयोजक: श्रीलोहाणा महाजन रायपुर
- स्थान: जैनम मानस भवन, विमानतल मार्ग
- समय: सुबह 9:30 बजे मंडल पूजा, शाम 6 बजे नरसिंह प्राकट्य प्रसंग





