March 3, 2026

CG Morning News: CM साय आज माता राजिम जयंती महोत्सव में होंगे शामिल, HC में सौम्य चौरसिया की अग्रिम जमानत पर सुनवाई समेत बड़ी खबरें

रायपुर | CG News Today | Chhattisgarh Morning Headlines

छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक, प्रशासनिक और न्यायिक गतिविधियों से भरपूर रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गरियाबंद दौरा, हाईकोर्ट में सौम्य चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका, SIR को लेकर कांग्रेस का बड़ा खुलासा और रायपुर निगम की MIC बैठक आज की प्रमुख सुर्खियों में शामिल हैं।


CM विष्णु देव साय आज माता राजिम जयंती महोत्सव में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे।

  • सुबह 11:35 बजे रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड से पाण्डुका के लिए रवाना होंगे
  • पाण्डुका से सड़क मार्ग द्वारा ग्राम कुटेनआ पहुंचेंगे
  • दोपहर 12 बजे सिरकट्टी आश्रम में धर्मध्वज स्थापना और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे
  • दोपहर 2 बजे राजिम लोचन मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे
  • इसके बाद माता राजिम जयंती महोत्सव 2026 में भाग लेंगे
  • शाम 4 बजे राजिम से रायपुर वापसी करेंगे

आज होगी रायपुर नगर निगम की MIC बैठक

रायपुर नगर निगम कार्यालय में मेयर इन काउंसिल (MIC) की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित होगी।

  • समय: दोपहर 1 बजे
  • स्थान: निगम सभाकक्ष

बैठक में शहर के विकास कार्यों और निगम के आंतरिक प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
विशेष रूप से नई सेटअप डिमांड को लेकर एजेंडा तय किया जाएगा, जिसमें—

  • नए कार्यालय
  • नए प्रोजेक्ट
  • नए पद
  • नई प्रणाली
  • बजट, स्टाफ, भवन और उपकरणों पर निर्णय लिया जाएगा

HC में सौम्य चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज

पूर्व मुख्यमंत्री की सचिव सौम्य चौरसिया ने शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

  • आज इस पर सुनवाई होगी
  • अगर जमानत मिलती है तो EOW गिरफ्तारी नहीं करेगी
  • केवल बयान दर्ज किए जाएंगे

यह मामला प्रदेश की राजनीति में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।


SIR को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा खुलासा

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर और ग्रामीण आज SIR प्रक्रिया को लेकर बड़ा खुलासा करने जा रही है।

  • स्थान: कांग्रेस भवन, गांधी मैदान
  • समय: दोपहर 12 बजे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे—

  • शैलेश नितिन त्रिवेदी
  • पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा
  • पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा
  • पूर्व विधायक अनीता शर्मा
  • पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित अन्य नेता

सचिन पायलट कल आएंगे छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 8 जनवरी को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं।
वे मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति को लेकर बैठक लेंगे।

कांग्रेस का आंदोलन कार्यक्रम

  • 10–29 जनवरी: ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा बचाओ संग्राम
  • 31 जनवरी–6 फरवरी: जिला स्तरीय धरना
  • 7–15 फरवरी: विधानसभा घेराव (राज्य स्तरीय)
  • इसके बाद AICC स्तर पर रैलियां

सचिन पायलट AICC के निर्देशों के तहत आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।