रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से दो दिवसीय नारायणपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में 361 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री का फोकस अबूझमाड़ सहित दूरस्थ इलाकों तक विकास पहुंचाने पर रहेगा।
दौरे के दौरान वे पद्मश्री हेमचंद मांझी और पंडीराम मंडावी से संवाद करेंगे। साथ ही आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने गढ़बेंगाल घोटूल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पीडीएस दुकान का निरीक्षण, स्कूल में बच्चों से बातचीत, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से मुलाकात, और शांत सरोवर में बोटिंग व कायाकिंग का शुभारंभ भी करेंगे।
महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त आज होगी जारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे।
- 💰 641 करोड़ रुपये एक क्लिक में DBT से ट्रांसफर
- 👩🦰 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभार्थी
- 💵 अब तक 15,595 करोड़ रुपये से ज्यादा भुगतान
- नक्सल प्रभावित जिलों की 7,763 महिलाएं भी शामिल
- नियद नेल्ला नार योजना से जुड़ी महिलाओं को 77 लाख रुपये सहायता
शहीद दिवस पर देशभर में दो मिनट का मौन
आज महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (शहीद दिवस) के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार—
- ⏰ सुबह 10:59 से 11:00 बजे तक सायरन
- 🙏 11:00 से 11:02 बजे तक मौन
- 🔔 11:02 से 11:03 बजे फिर सायरन
लोगों से अपील की गई है कि सायरन सुनते ही जहां हैं वहीं खड़े होकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद करें।
धान खरीदी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन आज
धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस आज बड़ा प्रदर्शन करेगी।
- 🚜 किसानों के समर्थन में आंदोलन
- 👥 वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
- सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप
- धान खरीदी अवधि बढ़ाने की मांग प्रमुख
आज मांस-मटन बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
रायपुर। निगम सीमा क्षेत्र में 30 जनवरी को मांस-मटन की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।
राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार—
- 🥩 पशु वधगृह और सभी मांस दुकानें बंद
- 👮♂️ जोन स्वास्थ्य अधिकारी व स्वच्छता निरीक्षक करेंगे निगरानी
- महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर लागू रहेगा आदेश





