विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11 बजे रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे। जशपुर में दोपहर 3 बजे रामकथा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5:35 बजे रायपुर लौटेंगे और शाम 6:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस आज प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह स्वच्छता अभियान और ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे, वहीं शाम को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
शारदा चौक चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस ने जनआंदोलन का ऐलान किया है। एजाज़ ढेबर के नेतृत्व में आज वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि चौड़ीकरण की योजना ठंडे बस्ते में चली गई है, जिससे क्षेत्र में लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है।
छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी। इसके तहत रायपुर सहित कई विश्वविद्यालयों का घेराव किया जाएगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज पुराना विधानसभा भवन में छात्रा संसद का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्राएं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी इसमें शामिल होंगी।
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ आज निगम आयुक्त विश्वदीप को ज्ञापन सौंपेगा। महासंघ 18 हजार रुपए न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग कर रहा है।





