May 15, 2026

CG Morning News | रायपुर बुलेटिन: सीएम साय का जशपुर दौरा, महिला आरक्षण पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, लू को लेकर अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai जशपुर दौरे पर रहेंगे, वहीं महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस की अहम प्रेसवार्ता प्रस्तावित है। इसके साथ ही नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक का दूसरा दिन और भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है।

सीएम साय का जशपुर दौरा

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर स्टेट प्लेन से रवाना होंगे और करीब 1 बजे जशपुर के आगडीह एयर स्ट्रिप पर उतरेंगे।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे करमगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 3 बजे ग्राम ढोढ़ीबाहर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और शाम 6 बजे ग्राम बंदरचुआ में शोक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे के बाद वे अपने निजी निवास बगिया जाएंगे और रात्रि विश्राम जशपुर में ही करेंगे।

महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद Ranjeet Ranjan आज रायपुर के राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
इस प्रेसवार्ता में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Phoolo Devi Netam सहित महिला विधायक और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रह सकते हैं। प्रेसवार्ता दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें पार्टी का रुख स्पष्ट किया जाएगा।

नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक का दूसरा दिन

राजधानी रायपुर में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री Arun Sao आज मैराथन बैठकों के जरिए नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
बैठक के दूसरे दिन विभिन्न नगर निगम और निकायों में चल रहे विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और मानसून से पहले की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट

राजधानी रायपुर में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी विभागों को जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में प्याऊ (पानी की व्यवस्था) शुरू की जा रही है, वहीं शहर में कूलिंग शेल्टर बनाए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग को हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में ORS, जरूरी दवाइयों और IV फ्लूड का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।