CM साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे रायपुर से रवाना होकर सरहुल पूजा में शामिल होंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 4:30 बजे उनकी रायपुर वापसी होगी।
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, मंदिरों में उमड़ी भीड़
रायपुर। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जो 27 मार्च तक चलेगी। प्रदेशभर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।
नवरात्रि में बना दुर्लभ संयोग
रायपुर। इस बार नवरात्रि अमावस्या तिथि में शुरू हो रही है, जिसे बेहद शुभ माना जा रहा है। साथ ही 19 मार्च को शुक्ल और ब्रह्म योग का विशेष संयोग भी बन रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से फलदायी है।
दुर्गा अष्टमी और राम नवमी एक ही दिन
रायपुर। इस बार दुर्गा अष्टमी और राम नवमी एक ही दिन पड़ रही है, जिससे नवरात्रि का महत्व और बढ़ गया है। इसे अत्यंत पुण्यदायी संयोग माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द
रायपुर। गोंदिया स्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 14 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिससे कई राज्यों के यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
प्रमुख रद्द ट्रेनों की सूची जारी
रायपुर। शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित तारीखों में रद्द रहेंगी।
रायपुर में 3 दिन मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी
रायपुर। धार्मिक पर्वों को देखते हुए नगर निगम ने 20, 27 और 31 मार्च को मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
धार्मिक आयोजनों की धूम
रायपुर। आज शहर में गुड़ी पड़वा उत्सव चौबे कॉलोनी में मनाया जाएगा। वहीं फाफाडीह चौक स्थित रामदेव मंदिर में शाम 5 बजे शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।v





