May 15, 2026

CG Morning News: सीएम साय का शिवरीनारायण दौरा, रायपुर में निगम बैठक और NSUI का प्रदर्शन आज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण दौरे पर रहेंगे। दोपहर 1 बजे वे ग्राम तेंदुवाधाम पहुंचेंगे और जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्री राम कथा से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। रात 9 बजे उनके रायपुर लौटने का कार्यक्रम है।

रायपुर। नगर निगम की सामान्य सभा की विशेष बैठक आज सुबह 11 बजे निगम मुख्यालय में होगी। बैठक में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। वहीं विपक्ष शहर की समस्याओं को लेकर मुद्दे उठाने की तैयारी में है।

रायपुर। NSUI आज पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में एकदिवसीय भूख हड़ताल करेगी। संगठन RSS-ABVP के कार्यक्रमों के विरोध के साथ पानी, फीस और पारदर्शी परिणाम जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेगा। हड़ताल दोपहर 1:30 बजे यूनिवर्सिटी कैफे में होगी।

रायपुर। जिले में पेयजल संकट को देखते हुए बोर खनन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 15 जुलाई तक पूरे जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है, ताकि जल स्रोतों का संरक्षण किया जा सके।

जांजगीर-चांपा। 27 अप्रैल से 5 मई 2026 तक शिवरीनारायण में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के सान्निध्य में होने वाली कथा प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक चलेगी।

रायपुर। आज के प्रमुख कार्यक्रम—
गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा संत समाज व गौ सेवक गण द्वारा आयोजित की जाएगी। यह यात्रा मां महामाया मंदिर से तहसील कार्यालय तक सुबह 10 बजे से निकाली जाएगी।