July 30, 2026

CG Morning News: सुशासन तिहार में आज जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का दिन व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत जिलों का दौरा करेंगे, वहीं रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। राजधानी रायपुर में फिल्म भारत भाग्यविधाता की पहली स्क्रीनिंग समेत कई प्रमुख कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

सुशासन तिहार के तहत सीएम साय का दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विभिन्न जिलों का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान उनका हेलीकॉप्टर किसी भी गांव में उतर सकता है। मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविरों में शामिल होकर आम जनता से शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। शाम 5 बजे वे रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म भारत भाग्यविधाता की स्क्रीनिंग में शामिल होंगे।

गैस सिलेंडर कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रसोई गैस के बढ़े हुए दामों के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी आज प्रदर्शन करेगी। यह विरोध प्रदर्शन शाम 4 बजे वीआईपी चौक स्थित इंडियन ऑयल कार्यालय के सामने आयोजित होगा। प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन करेंगे।

रायपुर में फिल्म ‘भारत भाग्यविधाता’ की पहली स्क्रीनिंग

मुंबई आतंकी हमले के बाद स्वास्थ्य और सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी पर आधारित फिल्म भारत भाग्यविधाता की पहली स्क्रीनिंग आज रायपुर में होगी। इस अवसर पर अभिनेत्री Kangana Ranaut और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

योग एवं ध्यान प्रशिक्षण

  • स्थान: नूतन उच्चतर माध्यमिक शाला, आरडीए कॉलोनी, टिकरापारा
  • समय: प्रातः 5:10 बजे से

संस्कार शिक्षण शिविर

  • आयोजक: श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट
  • स्थान: मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर
  • समय: सुबह 7:00 से 9:30 बजे एवं शाम 7:30 से 8:30 बजे

परमानंद महोत्सव

  • आयोजक: श्रीगिरिराज मंदिर ट्रस्ट
  • स्थान: बूढ़ापारा स्थित मंदिर
  • समय: सुबह 10:00 बजे से

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा

  • कथावाचक: Radha Rasbihari Sharan Maharaj
  • स्थान: श्रीराम मंदिर प्रांगण, टिल्लू चौक, लाखेनगर
  • समय: सुबह 9:00 बजे से

भागवत कथा एवं पोथी यात्रा

  • आयोजक: श्रीलोहाणा महाजन रायपुर
  • स्थान: जैनम मानस भवन
  • समय: सुबह 10:00 बजे से पोथी यात्रा, दोपहर 3:00 बजे से कथा

राजधानी में आज धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियों के चलते कई स्थानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल सकती है।