रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज बैकुंठपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे जिला पंचायत परिसर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे रामानुज हाईस्कूल ग्राउंड में विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और “कोरिया महोत्सव” का शुभारंभ करेंगे।
दोपहर 3:20 बजे वे Raipur लौटेंगे और बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
कोरिया महोत्सव का आगाज
17 से 19 फरवरी तक शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में “कोरिया महोत्सव” का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे।
महोत्सव का उद्देश्य देश की लोककला, संस्कृति और मंचीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। इस अवसर पर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।
भाठागांव सड़क निर्माण में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
रायपुर में कांग्रेस भाठागांव सड़क निर्माण में देरी के विरोध में एक दिवसीय प्रदर्शन करेगी।
सुबह 10 बजे भाठागांव में कांग्रेस कार्यकर्ता 15 दिनों में काम पूरा करने की मांग को लेकर धरना देंगे और उपवास रखेंगे। कई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे।
बिजली की नई दर तय करने आज से सुनवाई
Chhattisgarh State Electricity Regulatory Commission 17 फरवरी से नई बिजली दरों को लेकर सुनवाई शुरू करेगा।
- पहले दो दिन क्षेत्रीय स्तर पर ऑनलाइन सुनवाई।
- 19 और 20 फरवरी को रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में ऑफलाइन सुझाव और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी।
ऑनलाइन सुनवाई का समय
17 फरवरी
- दुर्ग: 10:30 – 12:00
- बिलासपुर: 12:00 – 1:30
- राजनांदगांव: 3:00 – 4:30
18 फरवरी
- अंबिकापुर: 10:30 – 12:00
- जगदलपुर: 12:00 – 1:30
- रायगढ़: 3:00 – 4:30
एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी रायपुर में
Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee के अध्यक्ष Harjinder Singh Dhami एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे।
वे अमृतसर से रायपुर आएंगे। दोपहर 1 बजे देवेंद्र नगर चौक पर सिख समाज द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में बैठक करेंगे और रावांभाठा में निर्मित ऐतिहासिक गुरुद्वारे का उद्घाटन करेंगे।
साथ ही गुरमत संगीत विद्यालय का भी शुभारंभ किया जाएगा।
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक
17 फरवरी को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित होगी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु पंजीयन योजना की समीक्षा और समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की जाएगी।
रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम
नाटक ‘जाणता राजा’ ऑडिशन
स्थान: महाराष्ट्र मंडल भवन, चौबे कॉलोनी
समय: 3 बजे से
आध्यात्मिक प्रदर्शनी
संस्थान: Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya
स्थान: शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर (विधानसभा मार्ग) व नवा रायपुर सेक्टर-20
समय: शाम 5 से रात 10 बजे तक
योग क्लास
संस्था: सत्यदर्शन योगाश्रम
स्थान: सिविल लाइन
समय: शाम 5 से 6 बजे तक





